whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28038139 readers visited
Loading...


गढ़वा में पहली बार धूमधाम से मनाया गया सर्जन डे

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 12:05 PM visibility 633
Share



गढ़वा में पहली बार धूमधाम से मनाया गया सर्जन डे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुमित कुमार को किया गया सम्मानित, सभी प्रमुख सर्जनों ने मिलकर काटा केक

गढ़वा जिले में पहली बार 15 जून को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ ‘सर्जन डे’ मनाया गया। परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख सर्जन शामिल हुए और एकजुट होकर समाज में सर्जनों की भूमिका को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने जानकारी दी कि इससे पहले ‘सर्जन वीक’ के रूप में इस पहल की शुरुआत हुई थी, जिसमें देशभर में जन-जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियाँ आयोजित की गई थीं। लेकिन इस वर्ष पहली बार 15 जून को राष्ट्रीय स्तर पर 'सर्जन डे' मनाया गया, जो चिकित्सा जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

गढ़वा में आयोजित समारोह में डॉ. सुमित कुमार, डॉ. कुमार निशांत सिंह, डॉ. राकेश कुमार तरुण, डॉ. अमित कुमार और डॉ. पंकज प्रभात समेत जिले के प्रमुख सर्जनों ने संयुक्त रूप से केक काटकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह समझाना था कि सर्जन केवल ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक नहीं, बल्कि वे समाज के स्वास्थ्य संरक्षक भी होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुमित कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनका आशीर्वाद लेकर गर्व की अनुभूति की।

इस भव्य आयोजन में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के टेक्नीशियन, स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

बधाई देने वालों में अध्य शंकर पांडे, संतोष दुबे, विश्वास शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम की सफलता में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के सभी स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन के माध्यम से एक सशक्त संदेश गया कि सर्जन न केवल ऑपरेशन थिएटर में जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play