पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़का ने एक लड़की के साथ जबरन संबंध बनाकर उसका अश्लील तस्वीर ले ली। इतना ही नहीं लड़की के अश्लील तस्वीर को लड़का ने लड़की के भाई को ही व्हाट्सएप कर दिया। इस मामले में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव निवासी उदय शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोनू शर्मा पर लेस्लीगंज के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील फोटो लेने एवं भाई को फोटो व्हाट्सएप करने का आरोप लगाई है।लड़की ने थाना में दी शिकायत में यह भी कहा है कि लड़का बराबर धमकी दिया कर रहा था कि यह बात किसी को बताओगी तो उठवा लेंगे।
शिकायत पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने कांड संख्या 144 / 2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी लड़का को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।