whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053710 readers visited
Loading...


पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत गढ़वा में जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी

location_on गढ़वा access_time 09-Apr-25, 05:45 PM visibility 473
Share



पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत गढ़वा में जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 के अवसर पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के समाज कल्याण शाखा, गढ़वा अंतर्गत पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।

पोषण अभियान योजनान्तर्गत यह पखवाड़ा 08 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता फैलायी जा सके।

इस वर्ष पोषण पखवाड़ा 2025 की थीम निम्नलिखित हैं:

जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व (Focus on first one thousand days)

लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रियकरण (Popularization of beneficiary module)

CMAM-SAMMER के माध्यम से समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन (Management of Malnutrition through CMAM-SAMMER)

बच्चों में मोटापा नियंत्रण हेतु स्वस्थ जीवन शैली (Healthy lifestyle to address obesity in children)

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर लाभार्थियों एवं AWW/AWH का Face Authentication Aadhar Verification, आधारभूत संरचना का मूल्यांकन और पोषण ट्रैकर पर संबंधित जानकारियों की प्रविष्टि की जाएगी।

साथ ही तिमाही रूप से आयोजित 'वृद्धि निगरानी सप्ताह' को भी इस पखवाड़ा में शामिल किया गया है, जिससे लक्षित लाभार्थियों की वृद्धि निगरानी कर उचित प्रबंधन व उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह पहल गढ़वा जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों व माताओं के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play