whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161801 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-25, 08:28 PM visibility 1002
Share



गढ़वा में सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एनएच-343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब एक मालवाहक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक और घायलों की पहचान

मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के बांदु चुतरू गांव निवासी सुचित कुमार यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में उसी गांव के रवि कुमार भारती (पुत्र नथुनी राम) और मंतोष कुमार रवि (पुत्र जीतबोहन राम) शामिल हैं, जिन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

फॉर्म भरने जा रहे थे कॉलेज, रास्ते में हुआ हादसा

घायल रवि कुमार भारती ने बताया कि वे तीनों अपने गांव से गढ़वा स्थित सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में फॉर्म भरने जा रहे थे। लोटो महुआ पेड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक (संख्या जीआर 24 जीबी 5312) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे सुचित कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टेंपो के जरिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play