whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27228995
Loading...


सहायक पुलिस मामले में रघुवर दास का पुतला फूंके भाजपा - झामुमो

location_on गढ़वा access_time 21-Sep-20, 06:27 PM visibility 664
Share



सहायक पुलिस मामले में रघुवर दास का पुतला फूंके भाजपा - झामुमो


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंकना चाहिए जिन्होंने झारखंड में संविदा बहाली को जन्म दिया था। सीधी बहाली के जगह सभी विभाग में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा संविदा आधारित बहाली की गई जिसका परिणाम वर्तमान में संविदा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। रघुवर सरकार के द्वारा 2017 में सहायक पुलिस की भर्ती 3 वर्ष के सेवाकाल के शर्त पर की गई थी, तथा बाद में किसी तरह के आंदोलन नहीं करने का बॉन्ड भी भराया गया था। 2020 में सेवा समाप्त होने के बावजूद भी हेमंत सरकार के द्वारा सहानुभूति पूर्वक उनके कालावधि एवं वेतनमान दोनों बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
इस बात को लेकर विगत दिनों सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी उनसे बात की। परंतु हर बार उन्हें आंदोलन के लिए उकसाया और भड़काया जा रहा है। कुछ लोगों के द्वारा उन्हें आंदोलन के लिए व्यवस्था दी जा रही है। राज्य की हेमंत सरकार झारखंडियों की सरकार हैं। चुनाव में जो वादा किया गया है वह सभी पूरा किया जाएगा। सरकार ने उसपर काम करना पारंभ कर दिया है। इसके लिए समितियां गठित हुईं है। भाजपा घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। विगत 5 सालों में उनके द्वारा जो बबूल के पौधे बोए गये थे वह अब पेड़ का रूप धारण कर लिए हैं। धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया जा रहा है, सरकार झारखंडियों के हक के लिए संवेदनशील है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play