चिनियां : चिनियां प्रखंड के बेता पंचायत अंतर्गत परसूखड़ गांव के गोपा छहल सिंह, पिता राजकुमार सिंह जो आज से लगभग एक माह पहले बस के द्वारा चेन्नई काम करने गए थे। लेकिन वहाँ जाते ही कुछ दिन बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तबीयत बिगड़ता गया और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। जिन्हें वहाँ से निजी एम्बुलेंस के द्वारा सोमवार को अपने घर परसूखाड़ लाया गया। घर आते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गोपाल अपने पीछे 2 छोटे छोटे बच्चे छोड़ गए।
इसकी जानकारी मिलते ही चिनियां झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव वहां पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दिया और उनकी मदद में 2 बोरी चावल और 2000 नगद रुपए दिए।
साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया की हम सभी झामुमो के लोग हर संभव आपलोगों की मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने सरकारी लाभ दिलाने का वादा किया।
इस दौरान वहां पर बेता पंचायत मुखिया, सरिता देवी, बी डी सी कन्हाई परहिया, झामुमो चिनियां प्रखंड मीडिया प्रभारी हरिओम यादव, झामुमो नेता हीरामन सिंह, रमेश प्रसाद साहू, संजय सिंह, , सरवन बैगा, रामाधार पासवान, नरायान सिंह , चन्दन यादव, आदि बहुत से ग्रामीण उपस्थित थे।