whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191349
Loading...


एसडीओ की मध्यरात्रि कार्रवाई: डीजे जब्त, मैरिज हॉल सील का नोटिस, आयोजकों पर कार्रवाई संभव

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-24, 05:42 PM visibility 732
Share



एसडीओ की मध्यरात्रि कार्रवाई: डीजे जब्त, मैरिज हॉल सील का नोटिस, आयोजकों पर कार्रवाई संभव
गढ़वा थाना परिसर में सीज किया हुआ डीजे वाहन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



एसडीओ ने मध्यरात्रि में वाहन सहित डीजे किया जब्त, मामला दर्ज संबंधित मैरिज हॉल को सील करने का नोटिस आयोजकों पर भी की जा सकती है कार्रवाई न्यायालयी आदेश का अनुपालन करना हर एक नागरिक का दायित्व : एसडीओ गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को आधी रात लगभग 11:50 बजे नवादा मोड़ के पास तेज आवाज में बज रहे एक डीजे सेट को वाहन सहित जब्त कर गढ़वा थाने के हवाले कर दिया। गढ़वा पुलिस ने वाहन तथा डीजे सेट को सीज करते हुए डीजे संचालक पर सम्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें देर रात जोर-जोर से डीजे की आवाज सुनाई दे रही थी, इस पर त्वरित संज्ञान लेकर उन्होंने बिना सुरक्षाकर्मी लिए ही आवाज की दिशा में जाकर देखा तो आशीर्वाद मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में पॉप स्टार (पीएस) डीजे नामक डीजे सेट तेज ध्वनि और तेज लाइटों के साथ बज रहा था।
उन्होंने इसकी सूचना गढ़वा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को दी, थाना प्रभारी कुछ ही पलों में दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये। एसडीओ के निर्देश पर पुलिस ने डीजे को वाहन सहित जब्त कर लिया। संचालक से आवश्यक पूछताछ के बाद उस पर सम्यक धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी। मैरिज हॉल को नोटिस अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से नवादा रोड स्थित उक्त मैरिज हॉल को भी दो दिनों के अंदर पक्ष रखने का नोटिस जारी किया गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे की अनुमति दे रखी है। बताया कि संतोषजनक कारण नहीं बताने की स्थिति में संबंधित परिसर को सील कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर के सभी डीजे संचालकों, कार्यक्रम स्थलों/परिसरों के प्रबंधकों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी न्यायालयी आदेश का पालन करना प्रशासन के साथ साथ हर एक नागरिक का भी दायित्व है, इसलिए डीजे पर प्रतिबंध का सभी लोग अक्षरश: पालन करें।
उन्होंने कहा कि जब सभी को भली भांति विदित है कि माननीय न्यायालय के आदेश के द्वारा डीजे का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है तो इसके बावजूद भी डीजे का प्रयोग करना दुस्साहस ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर उन आयोजकों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी जो डीजे को किराए पर लेते हैं। उन्होंने दोहराते हुए चेतावनी दी कि अगर डीजे संचालक डीजे प्रतिबंध का आनुपालन नहीं करते हैं तो उनके प्रतिष्ठानों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play