whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27082415
Loading...


अनर्गल बयानबाजी और झूठ-फरेब की बजाय जनता की जिम्मेवारियों पर ध्यान दें विधायक सत्येंद्रनाथ : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-24, 06:48 PM visibility 681
Share



अनर्गल बयानबाजी और झूठ-फरेब की बजाय जनता की जिम्मेवारियों पर ध्यान दें विधायक सत्येंद्रनाथ : झामुमो
प्रेस वार्ता में जेएमएम जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को जनता की ज़िम्मेदारियों पर खरा उतरने का नसीहत दिया है। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अभी भी चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पाए हैं जबकि उन्हें ज्ञात होना चाहिए की वह अब इस क्षेत्र के विधायक है, अतः दूसरों पर अनर्गल बयानबाजी एवं जनता के बीच झूठ-फरेब परोसने की बजाय उन्हें अब क्षेत्र की समस्याओं एवं जनता की जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए। जनता ने उन्हें पुनः इसलिए मौका दिया है ताकि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर काम हो न की उनके द्वारा पूर्व के जनप्रतिनिधियों एवं उनके रिश्तेदारों पर लांछन लगाकर अपनी ज़िम्मेदारियों से मुँह मोड़ लें।
अफवाह फैलाकर, षड्यंत्र रचकर एवं झूठ-फरेब कर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जनता को गुमराह कर विधायक बनने में तो सफल रहे परंतु जनता की आकांक्षाओं एवं जरूरत को पूरा करने में वह पूरी तरह से असफल साबित होंगे। अपने पुराने व्यवहार एवं चरित्र के अनुरूप वह पुनः 5 वर्षों तक जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने-खसोटने का काम करेंगे, जिसका प्रयास भी उन्होंने शुरू कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को रोककर संवेदकों को अपने पास मिलने के लिए बुलाया जा रहा है जबकि काम में किसी तरह की त्रुटि होने पर वह अपने लेटर पैड के माध्यम से उसकी जांच कर सकते हैं। उनका मकसद सिर्फ संवेदक से कमीशन वसूली और अपना जेब भरने का है। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी विकास कार्यों की बजाय अपना पूरा कार्यकाल बतौलाबाजी में ही बिताने वाले हैं।
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी संवेदकों पर ठेका प्रकिया में फर्जी कागजात लगाने का आरोप लगा रहे हैं जबकि उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। वह विधायक रहते हुए अपनी मां के नाम से कंपनी बनाकर अलकतरा घोटाला किया, 2 वर्ष जेल में रहे तथा बाद में अपने बहनोई को कंपनी का निर्देशक बनाकर फंसा दिया। उनकी कंपनी को माननीय उच्च न्यायालय ने घोटाला में दोषी साबित किया है। परंतु अपने अव्यवहारिक चरित्र के लिए प्रचलित विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास करने की बजाय लूटने-खसोटने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। बालू के मुद्दे पर भी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विपक्ष में रहते हुए दोहरा नीति अपनाया हुआ था, जब ट्रैक्टर वाले बालू की सप्लाई जनता के बीच शुरु करते तो तत्कालीन विपक्ष में बैठे हुए सत्येंद्र नाथ तिवारी बालू आपूर्ति रोकने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रशासन पर दबाव बनाया करते थे।
जिससे दबाव में आकर प्रशासन ट्रैक्टरों को रोक देता था या धरना-पकड़ना शुरू कर देता था। इस तरह जब बालू आपूर्ति रुक जाती थी तो पुनः वह जनता के बीच हल्ला करते की मिथिलेश ठाकुर के कार्यकाल में बालू नहीं मिल रहा है। ऐसे दोहरे चरित्र के व्यक्ति से गढ़वा की जनता हमेशा परेशान रहेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play