whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927698
Loading...


गढ़वा में 18 चक्का ट्रेलर लूटकांड का खुलासा, नौ अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए वाहन और इंजन बरामद

location_on गढ़वा access_time 26-Dec-24, 02:16 PM visibility 900
Share



गढ़वा में 18 चक्का ट्रेलर लूटकांड का खुलासा, नौ अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए वाहन और इंजन बरामद
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी गढ़वा, बरामद समान एवं गिरफ्तार अपराधी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य ट्रेलर और टाली लूटने के अपराध में शामिल थे। बताते चलें कि रंका रोड पर ओबरा के पास 20-21 दिसंबर की रात 18 चक्का ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06GG2577) को 7-8 अपराधियों ने ओवरटेक कर लूट लिया था। अपराधियों ने अशोक लीलैंड इंजन और सफेद बलेनो कार का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गढ़वा थाना कांड संख्या 689/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने उसी रात रंका क्षेत्र में स्थित जेपीएस लाइन होटल और इम्तियाज होटल के पास से लूटे गए इंजन और ट्रेलर को बरामद कर लिया।
छापेमारी में घटना में शामिल सभी नौ अपराधियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त सफेद बलेनो कार और अशोक लीलैंड इंजन को भी बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि इन अभियुक्तों ने 26-27 अगस्त को बेलचंपा के पास इसी तरह की एक अन्य घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में गढ़वा थाना कांड संख्या 451/24 दर्ज की गई थी। उस घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली गई है। लूटे गए ट्रेलर की पहचान छिपाने के लिए उसे चांडील के पास एक गैरेज में रंग दिया गया था। अभियुक्त लूटे गए ट्रेलर, जिसकी बाजार कीमत 16-17 लाख रुपये है, केवल 5 लाख रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। छापेमारी में बरामद सामानों में एक ट्रेलर, लूट में प्रयुक्त बलेनो कार, अशोक लीलैंड इंजन, स्विफ्ट डिजायर कार और आठ मोबाइल फोन शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में तैकीर आलम, पंकज कुमार यादव, निषार अंसारी उर्फ छोटू, इमाम अंसारी, फिरदौस अंसारी, सदरे आलम, अलताफ अंसारी, बुटू यादव, और शत्रुधन चौरसिया के नाम शामिल हैं। छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी बृज कुमार, संतोष कुमार, सुभाष कुमार पासवान, असफाक आलम, जर्नाधन राउत, अमित खन्ना, अनिमेष शांतकारी, विष्णुकांत, आकाश कुमार, अभिनाश कुमार, प्रदीप केशरी, प्रदीप यादव, अभिमन्यु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play