whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23850176
Loading...


कृषि महाविद्यालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का हुआ आयोजन

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 11:20 AM visibility 702
Share



कृषि महाविद्यालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का हुआ आयोजन
डीडीसी गढ़वा , जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

डीडीसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का किया उद्घाटन

कृषि महाविद्यालय, गढ़वा के सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने फसल सुरक्षा योजना, कृषकों को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, कृषि एवं उद्यान कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने गढ़वा जिले में कृषि के क्षेत्र में चल रही बाकी सभी योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला में कितने किसान को लाभ मिल रहा है उसकी जानकारी दी गई एवं अन्य किसान कैसे लाभ ले इसके बारे बताया गया।

केoभीoकेo के वैज्ञानिक द्वारा गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की उन्नत उत्पादन हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अलावे अन्य योजना जैसे सूक्ष्म सिंचाई योजना, मिलेट मिशन योजना, बीज वितरण योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम कुसुम योजना,कृषि ऋण माफी योजना इत्यादि की जानकारी उनके द्वारा कार्यशाला में दी गई।

इस कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनसेवक, बीटीएम, एटीएम, लैंप्स के प्रतिनिधि, ज़िला सलाहकार समिति सदस्य, एफपीओ की प्रतिनिधि ने कर्मशाला में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त उपस्थित थे। कृषि एवं संबंधित विभाग के जिला पदाधिकारी द्वारा मंच साझा किया गया। जिसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं कृषि विज्ञान केंद्र किस्को के वैज्ञानिक उपस्तिथ थे।

मुख्य अतिथियों के द्वारा रबी मौसम में बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक की तकनीकी जानकारी इस मंच के माध्यम से साझा किया गया। जिसमें सूक्ष्म सिंचाई मुख्य भूमिका में है साथ ही समूह में खेती हेतु कृषक कंपनी गठित कर योजना बनाते हुए खेती करने की सलाह दी गयी। एलडीएम द्वारा केसीसी लोन के ऊपर गहन जानकारी दी गयी। 

इसके अतिरिक्त गव्य विकास योजना के संबंधित जानकारी, कृषि वैज्ञानिक के द्वारा मृदा स्वास्थ्य के ऊपर में जानकारी, डीडीएम नाबार्ड द्वारा महिला मंडल और कोऑपरेटिव के रूप में खेती करने की जानकारी, मत्स्य विभाग के द्वारा मत्स्य पालन संबंधित प्रशिक्षण मत्स्य आहार की योजना मत्स्य बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी, जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा पीएम कुसुम योजना की जानकारी,फसल सुरक्षा योजना के बारे में रबी मौसम उत्पादित फसलों में रोगों से सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई।

साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा विभाग से संचालित सभी योजनाओं के बारे में बताया गय।




Trending News

#1
ब्रेकिंग न्यूज़: पलामू एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रमना के बीपीओ कर्मचारी ₹12,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 11:47 AM

#2
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं परीक्षा-फल वितरण समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 20-Mar-25, 09:35 PM

#3
हाई कोर्ट पहुंचे योगेंद्र साव, गोलीकांड और भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच की मांग

location_on गढ़वा
access_time 21-Mar-25, 06:30 PM

#4
रमकंडा बीडीओ ने सबके सामने रोजगार सेवक को जड़ा थप्पड़, बात बढ़ाने पर कार्रवाई की धमकी

location_on रमकंडा
access_time 22-Mar-25, 05:51 PM

#5
कॉफ़ी विद एसडीएम में एसडीएम ने रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ किया संवाद

location_on गढ़वा
access_time 26-Mar-25, 07:22 PM


Latest News

कॉफ़ी विद एसडीएम में एसडीएम ने रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ किया संवाद

location_on गढ़वा
access_time 26-Mar-25, 07:22 PM

मारपीट में महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:42 PM

कीटनाशक खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत स्थिर

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:38 PM

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट: एसपीडी कॉलेज के तीन विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:26 PM

विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, यक्ष्मा कर्मियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 09:23 PM

ब्रेकिंग न्यूज़: पलामू एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रमना के बीपीओ कर्मचारी ₹12,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 25-Mar-25, 11:47 AM

डीएवी विद्यालय केवल पठन-पाठन का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां संस्कार भी सिखाए जाते हैं : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 24-Mar-25, 05:26 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम : इस सप्ताह रामनवमी अखाड़ा समितियों से होगा संवाद

location_on गढ़वा
access_time 24-Mar-25, 12:21 AM

रंका और रमकंडा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन: भाजपा नेता मुरारी यादव

location_on गढ़वा
access_time 24-Mar-25, 12:18 AM

रमकंडा बीडीओ ने सबके सामने रोजगार सेवक को जड़ा थप्पड़, बात बढ़ाने पर कार्रवाई की धमकी

location_on रमकंडा
access_time 22-Mar-25, 05:51 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play