गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय में हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारियां हो रही हैं। इस बार जागृति क्लब टंडवा, फ्रेंड्स क्लब, स्टूडेंट क्लब और टी ग्रुप गढ़वा द्वारा साफ-सफाई, लाइटिंग और व्रतधारियों के लिए सजावट का प्रबंध किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से नदी में आए छोटे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
छठ पूजा की तैयारी को लेकर जागृति क्लब टंडवा भगलपुर में शुक्रवार, 25 अक्टूबर को सुनील कुमार और चंदन पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पिछले वर्ष की सदस्यता समाप्त कर एक नई युवा कमेटी गठित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से रोहित कुमार साव को अध्यक्ष, पिंटू गुप्ता और राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, विशाल कुमार गुप्ता को सचिव, शशि कुमार साव को कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना को संयोजक बनाया गया।
अन्य पदों पर राहुल गुप्ता को सहसचिव और सोनू कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस अवसर पर विजय साव, महिपाल कुमार, शिवशंकर साव और संरक्षक गणेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता समेत कई सदस्य शामिल थे।