भवनाथपुर : भवनाथपुर में
भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से शनिवार को सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर विधायक भानु प्रताप शाही के प्रति निष्ठा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने भवनाथपुर मंडल कार्यालय में सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि भवनाथपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास भाजपा और विधायक भानु प्रताप शाही के प्रयासों से ही संभव है।
भाजपा में शामिल होने वालों में अल्ताफ राजा, सलीम अंसारी, शमी आलम, अशफाक अहमद, लल्लू राम, दिलीप पासवान, सखी भुइंया, जयराम, गीता कुंवर, अनूप यादव, कामख्या यादव, तारा देवी, फुलपति देवी, मोती भुइंया, डॉ. बृजनाथ आर्य, फुलेश्वरी देवी सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भृगुण ठाकुर, अनिल चौबे, भानु गुप्ता, अशोक राम आदि भी उपस्थित रहे।