whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185819
Loading...


दहशत के माहौल में स्कूल जा रहे हैं शिक्षक, जंगली हाथियों के चंगुल भाग कर बचाई है जान

location_on भंडरिया access_time 24-Oct-24, 06:41 PM visibility 670
Share



दहशत के माहौल में स्कूल जा रहे हैं शिक्षक, जंगली हाथियों के चंगुल भाग कर बचाई है जान
हाथियों का झुंड


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया :भंडरिया थाना क्षेत्र के जंगल से सटे विद्यालयों के शिक्षक दहशत के माहौल में स्कूल जा रहे हैं। कई शिक्षकों को स्कूल जाने के दौरान सड़कों में जंगली हाथियों से भिड़ंत हो चुकी है। शिक्षक किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई है। थाना क्षेत्र के परो, बिजका,सिंजो, रोदो सहित कई गांव जंगल किनारे बसा हुआ है। इसी जंगलों में जंगली हाथी एक माह अपना डेरा जमाए हुए हैं। सड़कों में आने-जाने वाले कई राहगीरों को अपना निशाना बना चुकी है। इसी सड़कों से होकर शिक्षक भी स्कूल जारहे हैं। पिछले दिनों परो गांव के जंगल में हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। इसी रास्ते से जा रहे कई शिक्षक हाथियों से बचकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक विद्यालय सींजो के प्रधानाध्यापक जगदानंद सिंह ने कहा कि सींजो गांव में कई बार हाथी पहुंच चुकी है।
सिंजो स्कूल से थोड़ी ही दूरी पर ही जंगली हाथियों ने कई घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। ऐसे माहौल में स्कूल जाना शिक्षकों के जोखिम से भरा हुआ है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। क्षेत्र में जब तक हाथी को भागा नहीं दिया जाता तब तक राहगीरों के साथ साथ विद्यालय जाने वाले शिक्षकों को भी निशाना बना सकती है। इधर वन विभाग हाथियों के भागने में पूरी तरह भी विफल रही है। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में अब तक जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है। हजारों एकड़ में लगी फसल को बर्बाद कर चुकी है। जंगल किनारे बसे उक्त गांव में प्रतिदिन शाम होने के बाद जंगली हाथी गांव की ओर पहुंच जाते है। और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play