whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187254
Loading...


मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण किया है: सत्येन्द्रनाथ, दो सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 06:38 PM visibility 668
Share



मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण किया है: सत्येन्द्रनाथ, दो सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल
अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में भाजपा एक लाख से अधिक मतो से चुनाव जीतेगी। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी छह प्रखंड गढ़वा, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनियां और मेराल प्रखंड की जनता ने बदलवा का मूड बना लिया है। इस बार के चुनाव में विरोधियों का जमानत जप्त होगा। उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कही। इस दौरान उन्होंने आवास पर विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों को पार्टी में शामिल कराया। झामुमो छोड़कर दो सौ से अधिक लोगों को उन्होंने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के मंत्री के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता भय के साए में जीने को विवश है। मंत्री ने गढ़वा की जनता से अभिव्यक्ति की आजादी को छिनने का काम किया है।
मंत्री सत्ता के नशा मेंइस कदर चूर हो गए कि निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजने का काम किए है। जिन अपराधियों को जेल में होना चाहिए था, आज वैसे खुलेआम घूम रहे है। मंत्री अपने पावर के दम पर अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को पिस्टल और राइफल का लाइसेंस जारी कराए है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण करने का काम किया है। भ्रष्ट्राचार चरम सीमा को पार कर चुका है। बिना मंत्री के पैरवी के कोई भी थाना में आम लोग केस दर्ज नही करा पाते है। एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि मंत्री पैसा और भ्रष्ट अधिकारियों के सहयोग से फिर से चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। जिलास्तर के कई अधिकारियों का हाल में नियम विरूध गढ़वा में पोस्टिंग किया गया है।
चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश रहता है कि जो अधिकारी पिछले तीन साल या उससे अधिक समय तक जिले में पदस्थापित रहे है, वैसे अधिकारियों का पुन: उक्त जिला में पोस्टिंग नियम विरूध है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे। भाजपा में मेराल, डंडा और गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लोगों ने झामुमो छोड़ शामिल हुए है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play