whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053521 readers visited
Loading...


विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बस और ईंधन आपूर्ति पर समीक्षा बैठक

location_on गढ़वा access_time 19-Oct-24, 04:55 PM visibility 709
Share



विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बस और ईंधन आपूर्ति पर समीक्षा बैठक
निजी बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, पेट्रोल पंप संचालक, विद्यालय प्रबंधक के साथ बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बसों की उपलब्धता और ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पर विचार-विमर्श हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निजी बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, पेट्रोल पंप संचालक, विद्यालय प्रबंधक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा की गई कि विधानसभा चुनाव 2024 के सुचारू संचालन के लिए समय पर बसों की उपलब्धता और ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उन्हें बसों, पेट्रोल पंपों और अन्य भवनों को अधिग्रहीत करने का अधिकार है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर लागू किया जा सकता है।
सभी उपस्थित लोगों से विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई। चुनाव के दौरान बस, ट्रक और चार पहिया वाहनों की उपलब्धता 7 से 8 नवंबर 2024 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि चुनावी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें निर्धारित मात्रा से अधिक ईंधन आपूर्ति करनी पड़ सकती है। साथ ही, वाहन जिन रूटों पर जाएंगे, उसी रूट पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों से कूपन जारी किए जाएंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, निजी वाहन मालिक, पेट्रोल पंप संचालक और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play