whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053917 readers visited
Loading...


गढ़वा के अनिमेष बने अंडर-19 स्टेट चैंपियन, महिला डबल्स में अंजली-आयुषी की तीसरी बार जीत

location_on गढ़वा access_time 19-Oct-24, 03:52 PM visibility 725
Share



गढ़वा के अनिमेष बने अंडर-19 स्टेट चैंपियन, महिला डबल्स में अंजली-आयुषी की तीसरी बार जीत
प्रमाण-पत्र और मैडल के साथ विजेता खिलाड़ी गण एवं टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालक वर्ग में गढ़वा के अनिमेष कुमार पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गढ़वा के ही नीतीश कुमार मेहता को 4-1 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। महिला डबल्स में गढ़वा की अंजली और आयुषी की जोड़ी ने पूर्वी सिंहभूम की अनुष्का और सानिया बनर्जी को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीता। इस जीत के साथ अंजली और आयुषी ने अपना दबदबा कायम रखा। जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में रांची के अर्थ घोष ने गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय को 3-2 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रांची के आलीशान खान ने हजारीबाग के अर्णव अग्रवाल को 3-2 से हराया।
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में रांची की सान्वी सिन्हा ने हजारीबाग की आण्वी गोयल को 3-2 से और पूर्वी सिंहभूम की स्नेहा प्रिया ने अपने ही जिले की पर्लिन भामरा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग और अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
गढ़वा जिला ने झारखंड से ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना देखा है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय समेत कई खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play