whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27024379
Loading...


गढ़वा में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की बैठक, राजनीतिक समर्थन का किया खंडन

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 08:45 PM visibility 668
Share



गढ़वा में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की बैठक, राजनीतिक समर्थन का किया खंडन
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते विश्वकर्मा समाज के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आनंद विश्वकर्मा ने की। इस बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि 16 अक्टूबर 2024 को आयोजित दशहरा मिलन समारोह के नाम पर की गई बैठक में किसी भी राजनीतिक दल या पार्टी के समर्थन की बात की गई थी, जो पूरी तरह गलत है। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, गढ़वा इकाई ने इस बात का स्पष्ट खंडन करते हुए कहा कि समाज ने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने का कोई निर्णय नहीं लिया है। यह संगठन झारखंड के सभी 24 जिलों में एक सामाजिक संगठन के रूप में कार्य करता है, न कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि समाज के कुछ लोग भ्रामक जानकारी फैलाकर अपने निजी लाभ के लिए समाज का उपयोग कर रहे हैं, जो समाज के हित में नहीं है।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, इस सामाजिक संगठन ने समाचार पत्रों के माध्यम से जनता को सूचित किया है कि समाज किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करता। इस बैठक में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिले के कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, हीरानंद विश्वकर्मा, राममिलन विश्वकर्मा और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play