whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27024175
Loading...


गोसांग गांव में वृद्ध की गला काटकर हत्या, भूमि विवाद का मामला

location_on कांडी access_time 18-Oct-24, 06:23 PM visibility 688
Share



गोसांग गांव में वृद्ध की गला काटकर हत्या, भूमि विवाद का मामला
मृतक चूल्हन रजवार का फाइल फोटो एवं रोते बिलखते परिजन


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कान्हा ढोंढ़ गोसांग गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक वृद्ध व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय चूल्हन रजवार, पिता स्वर्गीय रामप्रीत रजवार, के रूप में हुई है। इस घटना के पीछे भूमि विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के समय, चूल्हन रजवार अपने झोपड़ी मड़ई से कुछ दूर थे, जब रामचंद्र मिस्त्री ने चूल्हन को चिल्लाते हुए सुना। मिस्त्री उस वक्त पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने तुरंत चूल्हन के घर पर फोन कर यह जानकारी दी कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चूल्हन पर हमला हो रहा है। सूचना मिलने पर चूल्हन की पत्नी, मूलिया देवी, कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची।
वहां उन्होंने पाया कि चूल्हन का गला काट दिया गया था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उनका गला इतना बुरी तरह से कटा था कि पीछे केवल थोड़ा सा मांस बचा हुआ था। परिजनों ने बताया कि चूल्हन रजवार का पुराना घर पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल गांव में था, जहां उनकी कुछ जमीन है। बुधवार को कादल गांव में जमीन को लेकर गोतिया से उनकी बहस हुई थी। चूल्हन ने अपनी जमीन जोतकर वापस लौटने पर बताया था कि गोतिया के लोगों ने कहा था कि वे जमीन से उपजे अन्न का उपयोग नहीं कर पाएंगे। पत्नी का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया है। कांडी थाना के प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने चूल्हन रजवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा। इस बीच, पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना की पुलिस के सहयोग से दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भूमि विवाद को लेकर हुई इस जघन्य हत्या से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play