whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27016943
Loading...


भाजपा जनता का वोट व हक दोनों लूटती है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 05:39 PM visibility 699
Share



भाजपा जनता का वोट व हक दोनों लूटती है : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पूर्व सांसद घुरन राम के रिश्तेदार सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल ग्रामीण चिकित्सकों ने भी थामा झामुमो का दामन गढ़वा : भाजपा नेता पूर्व सांसद घुरन राम के कई रिश्तेदारों सहित रंका, मेराल, गढ़वा आदि प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से दो सौ से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। साथ ही रंका, मेराल आदि क्षेत्रों के काफी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को सभी लोग गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झामुमो में शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लखेया, संगबरिया, करकोमा, मेराल, पिपरा आदि गांवों से राज कुमार साह, विनोद कुमार पासवान, जयप्रकाश चंद्रवंशी, मनोज बैठा, कृपाल भारती, सुशील कुमार, बहादुर राम, संतोष पासवान, मिठू चौधरी, मनोज चंद्रवंशी, रामप्रवेश बैठा, उमेश शर्मा, अनिल बैठा, विकास कुमार, अनूप कुमार, ग्राम पिपरा से तौलिक खां, संजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार, मलिक चंद राम, सुरेश मिस्त्री, चंद्रिका राम, असलम खां, विनय बैठा, रीता देवी, ललिता देवी, दुखनी देवी, राधिका देवी, मैना देवी, मालती देवी, कुमारी देवी, प्रियंका कुमारी, बीना देवी, सोनी देवी, रानी देवी, अखिलेश कुमार, राजदेव राम, कामेश्वर राम, कपिल राम, अनरूद राम, महेंद्र राम सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने कहा कि वे आज से ही अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें झारखंड सरकार के कार्यों से अवगत कराएंगे एवं पुनः मंत्री ठाकुर को जिताने की अपील करेंगे। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में लोग भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हुए हैं। गढ़वा में भाजपा की पूरी तरह से कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट भी लूटती है और जनता का हक भी लूटती है। पिछली रघुवर सरकार में प्रदेश के 11 लाख जनता का राशन का कार्ड निरस्त कर उन्हें अनाज की सुविधाओं से वंचित कर दिया था।
भाजपा राज्य इकाई को प्रदेश के नेताओं पर कोई भरोसा नहीं है। यहां प्रचार प्रसार के लिए बाहरी राज्यों से नेताओं को आयात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने हर घर को एक लाख रूपये देने का वादा किया है। अगली सरकार बनते ही उस वादे को पूरा किया जाएगा। राज्य का भला सिर्फ झामुमो ही कर सकती है। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, चंदा देवी, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play