whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28049433 readers visited
Loading...


गढ़वा विस: नामांकन के कड़े नियम, सिर्फ 5 लोग और 3 गाड़ियां होंगी अनुमन्य

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-24, 06:31 PM visibility 713
Share



गढ़वा विस: नामांकन के कड़े नियम, सिर्फ 5 लोग और 3 गाड़ियां होंगी अनुमन्य
निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



80-गढ़वा विस : नामांकन की तैयारियां पूरी, 100 मीटर की सीमा तक अनुमन्य होंगी सिर्फ तीन गाड़ियां उम्मीदवार सहित पांच लोग जा सकेंगे नामांकन कक्ष तक एफिडेविट की कोई भी प्रविष्टि खाली नहीं छोड़ी जाये गढ़वा : विधानसभा चुनाव को लेकर कल शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर है। 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नामांकन की सारी प्रक्रिया सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के दायरे में होगी। विधानसभा चुनाव में पहले फेज के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहे हैं।
नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक का होगा। नामांकन फार्म भी निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से ही प्राप्त किया जा सकता है। वहीं ऑन लाईन नामांकन की भी सुविधा है। नामांकन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ कार्यालय से 100 मीटर के अंदर भीड़ की अनुमति नहीं है। उक्त दायरे में उम्मीदवार के साथ अधिकतम तीन गाड़ियां अनुमन्य है। उम्मीदवार के साथ चार लोग ही आरओ कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के गाईड लाईन का अक्षरश: अनुपालन सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों से अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को शपथ पत्र के सभी कॉलम को भरना है। किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ना है।
किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक व गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी को दस प्रस्तावक अनिवार्य है। प्रस्तावक संबंधित विधानसभा क्षेत्र का ही मतदाता होना चाहिए। सभी उम्मीदवारों को चुनाव संबंधी व्यय के लिए अलग बैंक खाता रखना होगा। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फार्म में चस्पा करने वाले फोटोग्राफ पर कोई राजनीतिक या धार्मिक चिन्ह/ प्रतीक आदि नहीं होने चाहिए। बताया गया कि नामांकन के लिए जमानत की राशि सामान्य जाति के लिए दस हजार रुपये और एससी- एसटी के लिए पांच हजार रुपये राशि निर्धारित है। विदित हो कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक, स्क्रुटनी 28 अक्टूबर को, नामांकन वापसी लेने की तिथि 30 अक्टूबर, मतदान की तिथि 13 नवंबर और मतगणना की तिथि 23 नवंबर निर्धारित है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play