whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053889 readers visited
Loading...


माँ गढ़देवी एवं अन्नराज डैम बी श्रेणी में उत्क्रमित, डेढ़ दर्जन पर्यटन स्थल हुए सूचीबद्ध

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-24, 05:58 PM visibility 706
Share



माँ गढ़देवी एवं अन्नराज डैम बी श्रेणी में उत्क्रमित, डेढ़ दर्जन पर्यटन स्थल हुए सूचीबद्ध
मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अब पर्यटन के क्षेत्र में भी गढ़वा का लहराएगा परचम, मिलेगी नई पहचान : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के बाद गढ़वा अब पर्यटन के क्षेत्र में भी परचम लहराएगा। गढ़वा में बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद आदि सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। जिले के दो पर्यटन स्थलों को बी श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया है। जबकि लगभग डेढ़ दर्जन पर्यटन स्थल को पर्यटन विभाग की डी श्रेणी में सूचीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा का अन्नराज डैम पर्यटन विभाग की डी श्रेणी से अपग्रेड कर बी श्रेणी में तथा मां गढ़देवी मंदिर को सी श्रेणी से अपग्रेड कर बी श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।
जबकि बाबा ब्रह्मस्थान खजूरी लगमा, चिरका डैम चिनियां, रामलला मंदिर गढ़वा, बंडा पहाड़, शिव मंदिर भवनाथपुर, सरुवत पहाड़ बड़गड़, राजा पहाड़ी शिव मंदिर श्री बंशीधर नगर, गोसाईं बाग मैदान नगर ऊंटरी, चटनिया डैम केतार, मथुरा बांध गढ़वा, सतबहिनी जलप्रपात, जिरूवा डैम, रक्सौल बाबा जाटा, गरदाहा मठ तथा दिगंबर अखाड़ा सोनपुरवा को पर्यटन विभाग की सूची में डी श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिले को दशहरा का बहुत बड़ा तोहफा मिला है। अब पर्यटन के क्षेत्र में भी गढ़वा को नई पहचान मिलेगी। जिले के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटन विभाग की सूची में शामिल कर दिया गया है। जिले में पर्यटन के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास होगा।
इन सभी पर्यटन स्थलों का विकास सरकार करेगी। पर्यटन स्थलों को विकसित होने से यहां रोजगार के साधन भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित होते हैं वहां प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के कई अवसर भी पैदा होते हैं। अब गढ़वा विकास के मामले में नंबर वन जिला बनने में कहीं से भी पीछे नहीं रहेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play