whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28036318 readers visited
Loading...


माँ की स्मृति में पत्रकार आशुतोष रंजन का साथियों संग, पीड़ित मानवता को समर्पित पांच यूनिट रक्तदान

location_on गढ़वा access_time 07-Oct-24, 04:14 PM visibility 710
Share



माँ की स्मृति में पत्रकार आशुतोष रंजन का साथियों संग, पीड़ित मानवता को समर्पित पांच यूनिट रक्तदान
गढ़वा ब्लड बैंक में साथियों संग रक्तदान करते पत्रकार आशुतोष रंजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जो सबके ऊपर दया करते हुए भूखों को भोजन, प्यासे को पानी व ठंड में ठिठुरते लोगों को वस्त्र देकर उनकी रक्षा करने का अपना संकल्प जीवन भर निभाती रहीं। दुखियों की सेवा करने के लिए सदा तत्पर रहने वाली अपनी मां स्मृति शेष स्वर्गीय उषा रानी सिन्हा की चौथी बरसी पर पत्रकार आशुतोष रंजन ने अपने साथियों के साथ गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पीड़ित मानवता की रक्षा के निमित्त पांच यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आशुतोष रंजन के साथ पत्रकार कन्हैया चौबे, पत्रकार सोनू कुमार, पत्रकार आकाश कुमार एवं पत्रकार जितेंद्र कुमार का नाम शामिल है। इस अवसर पर अपनी मां के विषय में आशुतोष ने कहा कि मां घर में, मोहल्ले में, गांव में, घर से बाहर, यात्रा में जहां भी रहती थी दुखियों, बेसहारा, पीड़ितों को खोज कर उनकी मदद किया करती थी।
रिश्ते में अपने देवर गढ़वा के लिए रक्तदान का प्रतीक बन चुके स्मृतिशेष कृत्यानंद श्रीवास्तव के द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान की मुहिम की मेरी मां हमेशा मुक्त कंठ से प्रशंसा किया करती थी। वह हम लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया करती थीं। इसीलिए मैंने भी दर्जन भर से अधिक सीरियस मरीजों को अभी तक रक्तदान कर चुका हूं। आगे भी हम लोगों का यह अभियान जारी रहेगा। कन्हैया, सोनू, आकाश, जितेंद्र ने भी कहा कि रक्तदान करने से केवल अगले की जान ही नहीं बचती रक्तदान करने वालों को भी वैज्ञानिक रूप से बहुत फायदा होता है। इसलिए किसी व्यक्ति को रक्तदान करने से हिचकना नहीं चाहिए। विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए अभी तक खून एवं पानी का प्रयोगशाला में अविष्कार नहीं हो सका है।
खून जब भी मिलेगा तो मनुष्य के शरीर से इसलिए पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान करने के लिए सबों को आगे आना चाहिए। किसी का जन्मदिन, मैरिज डे, पुण्यतिथि आदि मनाने का रक्तदान से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। इस मौके पर मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मझिआंव के पूर्व प्रखंड प्रमुख मनीष कमलापुरी, ब्लड बैंक के प्रदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। सबों के द्वारा इस तरह के अनूठी पहल की सराहना की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play