whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054663 readers visited
Loading...


नवचयनित आंगनबाड़ी सेविका को अब तक नहीं मिला औपबंधित प्रमाण पत्र

location_on धुरकी access_time 30-Sep-24, 09:52 AM visibility 671
Share



नवचयनित आंगनबाड़ी सेविका को अब तक नहीं मिला औपबंधित प्रमाण पत्र


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी गांव में 12 जून 2023 को आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के लिए कुल 6 उम्मीदवार थे, जिनमें कुछ उम्मीदवार का त्रुटि के कारण चयन नहीं किया गया था, लेकिन पुनः 28 अगस्त 2023 को आंगनबाड़ी सेविका चयन ग्राम सभा द्वारा ममता कुमारी का चयन कर लिया गया। इस सभा में कुल 6 उम्मीदवार उपस्थित थे। जिसमें ममता कुमारी का चयन कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धुरकी द्वारा बताया गया था कि आपको दो से चार दिनों के अंदर औपबंधिक प्रमाण पत्र धुरकी बीडीओ के माध्यम से दिया जाएगा। परंतु अभी तक औपबंधिक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराजगी है। ग्राम सभा में प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, बीडीओ सत्यम कुमार एवं थाना प्रभारी सदानंद कुमार तथा उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, धुरकी मुखिया महबूब अंसारी, एएनएम शिक्षक प्रदीप राम की मौजूदगी में सेविका चयन का कार्य किया गया था।
दो उम्मीदवार ममता कुमारी का सेविका और रूपा कुमारी को चयनित कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था। जिला समाज कल्याण शाखा गढ़वा के पत्रांक 1057, 17.10.2023 तथा 657, 14.06.2024 के आवेदन प्रेषित की गई है, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब चयन प्रक्रिया ग्राम सभा द्वारा की गई तो औपबंधिक प्रमाण पत्र में इतनी देर क्यों। डीडीसी को आवेदन देकर नियुक्ति पत्र की मांग की है साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि डीडीसी को ज्ञापन दिए काफी दिन हो गया उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण देवंती देवी, अजय चंद्रवंशी, मुंद्रिका यादव, ललन राम, इंदु देवी, रीता देवी, निरंजन कुमार, प्रगास राम, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, छठु राम, दशरथ राम, बीडीसी प्रतिनिधि राजकुमार राम, जगरनाथ कुमार, लक्षु राम आदि ने यह भी बताया कि शिवरी गांव में धात्री महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण आहार की दिक्कत हो रही है।
सभी ने यह भी बताया कि ममता कुमारी झारखंड राज्य से शिक्षा ग्रहण की है और इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play