whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28038925 readers visited
Loading...


विधायक भानु ने रखी 12 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला, सरकार बनने पर बंद खदान और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर शुरू कराने का वादा

location_on भवनाथपुर access_time 30-Sep-24, 09:38 AM visibility 674
Share



विधायक भानु ने रखी 12 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला, सरकार बनने पर बंद खदान और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर शुरू कराने का वादा
शिलान्यास करते विधायक भानु प्रताप शाही व उपस्थित लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



मिथलेश ठाकुर और हेमंत सोरेन ने रोका इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम: भानु प्रताप शाही भवनाथपुर : भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने रविवार को प्रखंड के तीन पंचायतों में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक उपस्वास्थ्य केंद्र और तीन सड़कों के सुदृढ़ीकरण का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि दो माह बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो भवनाथपुर के बंद पड़े सेल के दोनों खदानों और अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने अरसली उतरी पंचायत में अमीरगंज, लामी टोला होते हुए केवरवा तक, कैलान मुख्य पथ से मंगरदह टोला तक, और कोन मंडरा से दुर्गा मंदिर होते हुए दुबे टोला तक सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।
इसके साथ ही उपस्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। भानु प्रताप शाही ने कहा कि उन्होंने इस सड़क को अपने मंत्रित्वकाल में बनवाया था और अब दुबारा इसे मजबूत करने का वादा पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोलकाता-अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को रोकने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनते ही दो वर्षों के भीतर बंद पड़े तुलसीदामर डोलोमाइट खदान और घाघरा चुना पत्थर खदान फिर से शुरू कराए जाएंगे और भवनाथपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना होगी। इस मौके पर विधायक ने विभिन्न दलों से भाजपा में शामिल हुए करीब ढाई दर्जन लोगों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने किया। उपस्थित गणमान्य लोग: बबलू पटवा, अनिल चौबे, लक्ष्मण राम, मूंगा साह, ललु ठाकुर, अरुण गुप्ता, विमलेश यादव, विशाल यादव, अखिलेश उरांव, शैलेश चौबे, के डी चौबे, बिनोद यादव, दयानंद प्रजापति, सयाम बिहारी यादव, राजेंद्र साह, मुना दुबे, संवेदक अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, संतोष गुप्ता और अन्य।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play