गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में दोनों पैरों से दिव्यांग महिला रूती देवी पति जितेंद्र बिंद लगमा थाना के ग्राम खजुरी निवासी का विगत 9 माह से इलाज डॉ नीतू सिंह के देखरेख में निःशुल्क किया जा रहा था। प्रेगनेंसी के 9 माह पूरे होने के बाद सिजेरियन ऑपरेशन कर बच्चा को स्वस्थ निकाला गया। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू सिंह ने बच्चा होने तक का सारा खर्च उठा लिया था। इस कार्य के लिए मरीज व मरीज के परिजन ने डॉ नीतू सिंह एवं अस्पताल के पूरे टीम को धन्यवाद दिया। अस्पताल के प्रबंधक डॉ निशांत सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के उपचार लिए पूरे अस्पताल परिवार ने सहयोग किया।