whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053593 readers visited
Loading...


सरकारी दिशा-निर्देश की अवहेलना कर 64 पशुसेड योजना का ऑनगोइंग

location_on धुरकी access_time 28-Sep-24, 09:06 PM visibility 703
Share



सरकारी दिशा-निर्देश की अवहेलना कर 64 पशुसेड योजना का ऑनगोइंग
जानकारी देते उप प्रमुख


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : प्रखंड मे मनरेगा मे हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार और सरकारी दिशा निर्देश की अवहेलना सहित मनरेगा ऐक्ट कानून के विरुद्ध सामाग्री आधारित योजनाओं को ऑनगोइंग होने के बाद शुक्रवार को प्रखंड उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने अपने कार्यालय मे प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है। उपप्रमुख ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देश की अवहेलना कर और सभी मनरेगा प्रावधान को ताक पर रखकर सामाग्री आधारित कुल 64 पशुसेड योजना को ऑनगोइंग कर दिया गया है। उपप्रमुख ने बताया कि यह मामला उन्हें बीडीओ द्वारा पत्र के माध्यम से जारी किए गए स्पष्टीकरण करने के बाद हुआ है। उन्होने कहा कि धुरकी प्रखंड मे जिस तरह से पुर्व मे गनियारीकला पंचायत मे मनरेगा योजनाओं मे फर्जीवाड़ा किया गया था जिसमे बीपीओ एई जेई रोजगारसेवक पंचायतसेवक सहित सभी संलिप्त लोगो के विरूद्ध धुरकी थाना मे पुर्व मे रिकवरी के लिए एफआईआर भी दर्ज है।
वहीं इसके बावजूद भी ठीक उसी तरह मनरेगा मे सामाग्री आधारित योजनाओ का पुर्नावृति किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा की वर्तमान मे मनरेगा से जितने भी मेढ़बंदी किया जा रहा है उसमे बिना काम किए फर्जी मजदुरो का डिमांड लगाकर पैसे की निकासी की जा रही है, उपप्रमुख ने कहा की मेढ़बंदी की योजना जिस स्थल पर किया जा रहा है उस स्थल पर खेत मे फसल लगा है, और एक ही स्थल को दिखाकर अनेको मेढ़बंदी की योजनाओ मे पैसे की निकासी की जा रही है। उपप्रमुख ने कहा है की उन्होने बीडीओ को आवेदन दिया है और संलिप्त लोगो पर कार्रवाई करने के लिए मांग भी किया है, और कहा है की अगर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इसपर कार्यावाई नही की जाएगी तब वह ग्रामीण विकास विभाग व मनरेगा आयुक को लिखेंगे। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अख्तर अंसारी संजय यादव भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play