भवनाथपुर : थाना भवनाथपुर में शुक्रवार को नव पदस्थापित थाना प्रभारी रजनी रंजन ने अपना योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व, रजनी रंजन हरिहरपुर ओ पी में तैनात थे।
मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सदैव सेवा कार्यों के लिए तत्पर है और किसी भी समस्या के लिए जनता सीधे उनसे संपर्क कर सकती है।