whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054288 readers visited
Loading...


गढ़वा में सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण समागम का सफल आयोजन, उपायुक्त शेखर जमुआर रहे मुख्य अतिथि

location_on गढ़वा access_time 26-Sep-24, 04:42 PM visibility 667
Share



गढ़वा में सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण समागम का सफल आयोजन, उपायुक्त शेखर जमुआर रहे मुख्य अतिथि
सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण समागम की कुछ तस्वीरें


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला आर.के. रामा साहू +2 सी.एम. एस.ओ.ई. स्कूल में सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) पर आधारित SEL समागम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर थे। इस अवसर पर जिले के शिक्षक, छात्र, प्रखंड स्तर के अधिकारी, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, युवा और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण से जुड़ी गतिविधियों और अपने अनुभवों को साझा किया, जिसे सभी ने सराहा। उपायुक्त श्री जमुआर ने बच्चों के अनुभवों की प्रशंसा की और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त शेखर जमुआर और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने सम्पूर्णा कंसोर्टियम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
उन्होंने SEL के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षा बच्चों की शैक्षणिक सफलता के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और सही निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारती है। समागम का मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर SEL के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों के समग्र बाल विकास को सुनिश्चित करना था। उपायुक्त जमुआर ने कहा कि SEL का समावेश शिक्षा में न केवल बच्चों को शिष्टाचार सिखाता है, बल्कि उन्हें बेहतर समाज का निर्माण करने में भी मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में इमोशंस और संवेदनशीलता ही इंसानियत को जोड़ने का कार्य करते हैं, और यह आज की शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। सम्पूर्णा-हर्ष जोहार परियोजना वर्तमान में झारखंड के 24 जिलों के 121 विद्यालयों में सफलतापूर्वक लागू हो रही है और अगले चरण में इसे 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
इस परियोजना के तहत सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनकी सभी ने प्रशंसा की और इसे भविष्य के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। SEL समागम में उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में भावनाओं और संवेदनाओं का होना आवश्यक है। इमोशंस इंसानियत को जोड़ने का कार्य करते हैं और SEL को शिक्षा में शामिल करना आज के समय की आवश्यकता है। इससे शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है, जो जीवन के हर पहलू में उपयोगी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play