भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के 10 प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप सोमवार को एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, खरौधी निवासी नन्हे लाल गुप्ता मोटरसाइकिल से खरौधी से भवनाथपुर की ओर जा रहे थे। 10 प्लस टू उच्च विद्यालय के पास उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तुरंत घायल नन्हे लाल गुप्ता को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।