कांडी : प्रखंड के पंचायत घटऊवा कला के सेतो गांव के ग्रामीणों को पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोबाइल चार्ज करने, बच्चों को पढ़ने में काफी असुविधा हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने तुरंत वहां के ग्रामीण जनता को ट्रांसफार्मर देने का कार्य किया।