whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054522 readers visited
Loading...


मुख्यमंत्री हेमंत ने किया 1198 करोड़ की 747 योजनाओं का उद्घाटन, महिलाओं और गरीबों के हित में बड़ी घोषणाएं

location_on गढ़वा access_time 19-Sep-24, 05:54 PM visibility 714
Share



मुख्यमंत्री हेमंत ने किया 1198 करोड़ की 747 योजनाओं का उद्घाटन, महिलाओं और गरीबों के हित में बड़ी घोषणाएं
मंच पर सीएम एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा में आयोजित 'आपकी योजना, आपकी सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 1198 करोड़ रुपये की लागत से 747 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये योजनाएं गढ़वा और लातेहार जिलों की हैं, जिनमें विकास और जनकल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री का स्वागत मंत्री मिथलेश ठाकुर, पलामू कमिश्नर, डीआईजी, गढ़वा डीसी, एसपी, और लातेहार डीसी-एसपी ने किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कई गरीब ऐसे हैं जिन्होंने आज तक ब्लॉक नहीं देखा, इसलिए सरकार गरीबों के दरवाजे तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर जोर दिया और बताया कि 'मुख्यमंत्री मईया योजना' इसी उद्देश्य से शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि मईया योजना का दूसरा किस्त जल्द ही लाभुकों के खाते में जाएगा, और अब 18 साल की बच्चियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार वृद्ध लोगों को पेंशन प्रदान कर रही है और "बुढ़ापे की लाठी" बनने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास की योजनाओं के साथ-साथ पिछली सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड जैसे समृद्ध राज्य को वर्षों तक लूटा गया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर के पूंजीपति राज्य में भ्रम फैलाने आएंगे, लेकिन उनकी सरकार जनता के आंसू पोंछने का कार्य करेगी। उन्होंने बिजली बिल माफी, मुफ्त छात्रावास भोजन, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को चिन्हित करने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के हर घर को अगले पांच वर्षों में एक लाख रुपये की आमदनी पहुंचाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बूढ़ा पहाड़ के ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play