गढ़वा : शहर के सहिजना मुहल्ला के हनुमान नगर निवासी अजय कुमार मिश्र के घर में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 4.5 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोरों ने घर से 1,05,000 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब अजय कुमार मिश्र अपने दिवंगत माता-पिता का गया श्राद्ध करने के लिए परिवार सहित घर से बाहर गए थे।
गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और तुरंत अजय कुमार मिश्र को इसकी सूचना दी। अजय कुमार मिश्र के बड़े भाई ब्रजेश कुमार मिश्र ने गढ़वा थाना पुलिस को इस चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलने पर गढ़वा थाना के एएसआई अखिलेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
Advertisement
चोरी की घटना ने मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग इस घटना से हैरान और चिंतित हैं।