भवनाथपुर : झामुमो भवनाथपुर प्रखंड कमेटी को लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने प्रखण्ड क्षेत्र के अरसली दक्षिणी के बैगाड़ीह टोला का दौरा किया एवं ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान ग्रामीणों ने 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी प्रखंड कमेटी के सदस्यों के पास रखें। उसके बाद ग्रामीणों ने एक लिखित आवेदन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को देकर जले ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया की उनके द्वारा 6 माह पहले विभाग को आवेदन दिया गया था, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों को जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया एवं विभाग के एसडीओ से बात कर मामले की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रखंड सह सचिव पुटून राउत, संयुक्त सचिव शशि दुबे, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, शैलेश चौबे के अलावा ग्रामीण शिवपूजन सिंह, बबन सिह, नरेश सिंह, जुगेश्वर चेरो, सुनीता देवी, किरन देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थे।