whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164618 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बरसात वाली बीमारियां हो सकती है जानलेवा : डॉ वर्मा

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-24, 04:13 PM visibility 677
Share



बरसात वाली बीमारियां हो सकती है जानलेवा : डॉ वर्मा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में 50 रोगियों को दिया गया परामर्श गढ़वा : पटना के सुप्रसिद्ध हृदय, मधुमेह, नस एवं लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ पी के वर्मा नें चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में 50 मरीजों को परामर्श दिया। डॉ वर्मा ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी से राहत देने वाली बरसात अब होने लगी है। देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि यह बारिश राहत के साथ ही कई बीमारियां अपने साथ लेकर आती है। इस मौसम में कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी है जिनका समय पर इलाज ना हो तो जान भी जा सकता है। डॉ वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है, इस वजह से बैक्टीरिया और वायरस की पनपने के लिए अनुकूल मौसम मिल जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
Advertisement
वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का जोखिम इस मौसम में ज्यादा रहता है, जिसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा आते हैं। डॉ वर्मा ने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया, टायफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया दूषित भोजन खाने पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है। कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं, इस मौसम में फ्लू का खतरा भी ज्यादा रहता है। बरसात में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का रहता है। दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलती है। इस मौसम में पानी जमा हो जाता है, जिनमें मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से ही डेंगू और मलेरिया बढ़ता है।
Advertisement
अगर इनका समय पर इलाज न कराया जाए तो जानलेवा भी हो सकती है। मानसून आते ही जिन बीमारियों का खतरा बढ़ता है, उनकी चपेट में सबसे जल्दी और तेजी से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आते हैं। ऐसे लोगों पर वायरस और बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी रखनी चाहिए। तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में समस्या, उल्टी दस्त जैसी लक्षण मिलते ही डॉक्टर से संपर्क करें। बारिश वाली बीमारियों से बचने के लिए सुझाव देते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि मच्छरों के पनपने से रोकें। घर के आस-पास या छत पर पानी जमा न होने दें। खान-पान का खास ख्याल रखें, बाहर का खाना छोड़ें। साफ और उबला पानी ही पियें। साफ सफाई को लेकर लापरवाही न करें।
Advertisement
समय-समय पर हाथों को धोते रहें। किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। मौके पर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ कुलदेव चौधरी, निदेशक डॉ जुली कुमारी, फैयाज अंसारी, रौशन कुमार, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play