whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27158685
Loading...


झारखंड सरकार ने झूठे वादे कर जनता को किया परेशान : डॉक्टर एम एन खान

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-24, 01:28 PM visibility 686
Share



झारखंड सरकार ने झूठे वादे कर जनता को किया परेशान : डॉक्टर एम एन खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका/गढ़वा : झामुमो की सरकार ने खुशहाल झारखंड बनाने के झूठे वादे कर सत्ता में आई, मगर आज झारखंड की दुर्गति हो गई है। लोग परेशान हैं, छात्र, नौजवान, किसान और आम गरीब इंसान त्रस्त हैं, जबकि माफिया, ठेकेदार और दलाल खुशहाल हैं। गढ़वा जिला एआईएमआईएम नेता एम एन खान ने रंका प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का दौरा करने के बाद विभिन्न अखबारों के प्रतिनिधियों से इलाके की हालत बयां करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर एवं खुशहाल झारखंड बनाने का सब्जबाग दिखा कर सत्तासीन हुई झामुमो के नेताओं ने झारखंड के लोगों के साथ वादाखिलाफी कर दिया। हर जगह जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार एवं उसके मंत्री भ्रष्टाचारियों को प्रश्रय दे रहे हैं।
आम अवाम और किसान जमीन संबंधी मामलों को लेकर परेशान हैं। कोई काम नहीं हो रहा, सभी जगह पैसे की लूट जारी है। सरकारी योजनाओं के लाभुकों को बालू नहीं मिल रहा है मगर बड़े ठेकेदारों को आसानी से बालू उपलब्ध है। अबुआ आवास में लूट-खसोट जारी है, संपूर्ण गढ़वा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जा सके। नौजवान नौकरी और रोजगार की तलाश में लगातार दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं, जहां वे अक्सर जोखिम भरे काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और उन्हें सरकार की तरफ से कोई राहत भी नहीं मिलती। स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर घमंड में चूर हो चुके हैं और उनके कार्यकर्ता लूट-खसोट में लगे हुए हैं।
पिछले साढ़े चार साल से आम जनता त्राहिमाम कर रही है जिसका फायदा एआईएमआईएम को मिलेगा। आगामी 15 जुलाई से एआईएमआईएम रथ के माध्यम से रंका प्रखंड के सभी गांवों और पंचायतों के अलावा संपूर्ण गढ़वा जिले का दौरा कर आमजनता से रूबरू होकर हल्ला बोल - पोल खोल कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, जहांगीर अंसारी, मोहसिन अंसारी, इस्लाम अंसारी, मजहर हुसैन रिजवी, कमेश कुमार रवि, खुशदिल अंसारी, आसिफ अंसारी तथा मोहम्मद इसरार अंसारी के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play