whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161631
Loading...


नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर बसपा ने किया एकदिवसीय महाधरना का प्रदर्शन

location_on मझिआंव access_time 29-Jun-24, 07:06 PM visibility 692
Share



नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर बसपा ने किया एकदिवसीय महाधरना का प्रदर्शन


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय महा धरना का प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष सुनेश्वर राम ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के नाम 11 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत एवं कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा गया। दिए गए मांग पत्र में पीएम आवास के लाभूको का बकाया राशि का अविलंब भुगतान करते हुए 4 माह से बकाया सभी प्रकार के पेंशन को अविलंब भुगतान करने, पेयजल समस्या का स्थाई समाधान एवं केंद्र सरकार द्वारा नल जल योजना की अधूरे कार्यों को अभिलंब पूरा करने,नीलगाय द्वारा किए गए बर्बाद फसल के नुकसान को किसानों को अभिलंब मुआवजा देने, टेंपो स्टैंड बनने तक टेंपो चालकों से किसी तरह का टैक्स नहीं लेने सहित 11 मांगे शामिल है।
मौके पर मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन उर्फ़ राजेश मेहता ने कहा कि जन समस्या के 11 सूत्री मांगो को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो बाध्य होकर पार्टी के बैनर तले जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि है जो अपना पारिवारिक लाभ लेने में आगे है और केवल वह अपना ही विकास करना जानते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को निकाल सके और संघर्षशील व्यक्ति को आप चुनिए। एक बार मौका दीजिए और क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। मौके पर गीता मेहता, प्रमोद रवि, नगर मंडल अध्यक्ष पिंकू सोनी, ग्रामीण एवं प्रखंड अध्यक्ष सुनेश्वर राम आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर, गिरीश पांडेय, अजय चौधरी, सत्येंद्र सिंह, संजय चौधरी, प्रमिला देवी, समुद्री देवी, उर्मिला देवी, सुबोध पाल, ओमप्रकाश, अत्ताउल्लाह खान सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play