गढ़वा : गढ़वा - नगर ऊंटरी मार्ग पर गुरुवार को नवादा मोड़ के पास टेंपो पलटने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव निवासी नरेश भुइया की पत्नी राज मुनि देवी, नंद गोपाल पांडेय की पत्नी अनीता पांडेय, पेसका गांव निवासी संजीव प्रसाद की पत्नी अन्नपूर्णा देवी उसका पुत्र उमंग प्रसाद, कार्तिक प्रसाद गुप्ता, उसकी पुत्री मोनी कुमारी, पलामू जिले के लेस्लीगंज गांव निवासी पंकज प्रसाद की पत्नी संगीता देवी आदि के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि मिरल से गढ़वा आने के लिए सभी लोग टेंपो पर सवार हुई थी। इसके बाद गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
Advertisement
इस घटना में टेंपो पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य टेंपो दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल
नगर उंटारी- बिशुनपुरा मार्ग पर गुरुवार को पतिहारि गांव के पास टेंपो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति कांडी थाना क्षेत्र के गोशांग गांव निवासी डोमन प्रजापति का पुत्र विजय प्रजापति बताया गया है। उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विजय प्रजापति नौकरी करके अपना घर वापस आ रहा था इसी दौरान नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था। इसी दौरान नगर उंटारी से टेंपो पर चार लोग सवार होकर बिशुनपुरा की ओर आ रहे थे।
Advertisement
इसी क्रम में तेज गति से टेंपो होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में टेंपो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के मदद से दो लोगों को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि विजय प्रजापति को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।