रंका : जिले में भीषण गर्मी जीव-जंतुओं पर भी कहर बरपा रहा है। कांडी प्रखंड के दो गांवों सुंडीपुर और कसनप के बाद अब रंका प्रखंड के बांदू बाजार में भी चमगादड़ों के मरने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को यहां काफी संख्या में चमगादड़ मरे पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांदू बाजार में एक विशाल बरगद का पेड़ है। उक्त पेड़ पर वर्षों से चमगादड़ों का बसेरा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण चमगादड़ों की मौत होने लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत यहां पहली घटना है। इससे पहले कभी भी इस तरह चमगादड़ों की मौत नहीं हुई थी।