whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055997 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भारत गैस एजेंसी को नहीं मिल रहा है गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान

location_on भवनाथपुर access_time 29-May-24, 06:43 PM visibility 667
Share



भारत गैस एजेंसी को नहीं मिल रहा है गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान
टाउनशिप स्थित भारत गैस एजेंसी


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सेल प्रबंधन के सहकारिता साख समिति द्वारा संचालित भारत गैस एजेंसी को गैस सिलेंडर देना बंद कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियां बढ़ गई। गैस सिलेंडर पिछले एक महीने से नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ रहा है। संचालक सहकारिता साख समिति व भारत गैस एजेंसी के बीच समन्वय नहीं होने के कारण उसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। भवनाथपुर में सेल प्रबंधन के मात्र अधिकारी, कर्मचारी मिलाकर 22 बचे हुए हैं। कर्मचारी के सहयोग से सहकारिता साख समिति संचालित होता था। ऐसी परिस्थितियों में साख समिति का संचालन कठिन हो गया है। टाउनशिप स्थित भारत गैस एजेंसी के बंद होने से उपभोक्ताओं के समक्ष सिलेंडर का ट्रांसफर कराना बड़ी समस्या खड़ा हो गया है।
Advertisement
अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए भवनाथपुर जाना होगा। सूत्रों की माने तो संचालक सहकारिता साख समिति पर भारत गैस एजेंसी ने करीब 400 सिलेंडर गबन का आरोप लगाते हुए गैस सिलेंडर देना बंद कर दिया है। टाउनशिप स्थित भारत गैस एजेंसी से करीब 400 सिलेंडर कहा गायब हो गया इसका लेखा जोखा समिति के पास नहीं है। सिलेंडर गायब होने के सवाल पर संचालक रमेश चंद्र मिश्रा का जबाब हास्यास्पद है। कहा कि जून माह में लगभग सभी उपभोक्ताओं का ट्रांसफर नजदीकी एजेंसी में करा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भवनाथपुर सेल प्रबंधन ने वर्ष 2000 में कर्मचारियों की सुविधा के लिए सहकारिता साख समिति के द्वारा भारत गैस एजेंसी का संचालन शुरू किया था। जिसमें भवनाथपुर, चपरी, सरैया, सीघीताली, मकरी, बुका सहित अन्य नजदीकी गांवों के उपभोक्ताओं को सिलेंडर का कनेक्शन दिए गए थे।
Advertisement
वर्तमान में करीब 1500 उपभोक्ता बचे हुए हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play