whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055431 readers visited
Loading...

Advertisement

भीषण गर्मी से बेहाल भवनाथपुर : स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

location_on भवनाथपुर access_time 29-May-24, 05:00 PM visibility 671
Share



भीषण गर्मी से बेहाल भवनाथपुर : स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड में बढ़ रहे तापमान के बाद भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। सुबह 8 बजे से ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रखंड में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके बाद दोपहर में सड़कों पर लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए। भवनाथपुर प्रखंड में भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगती है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
Advertisement
भूखे पेट बाहर नहीं निकले। जहां तक हो सके शरीर को ढक कर ही बाहर निकले। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, लस्सी, गन्ना का जूस सहित नींबू का शरबत, शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं। बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पिलाएं ताकि वे डिहाइड्रेशन से न जूझें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सक डॉ नीतीश भारती का कहना है कि हाइड्रेट रहना वयस्कों और शिशुओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। जब हम प्यास महसूस करते हैं और उसे बुझाने के लिए पानी की बोतल पकड़ते हैं, तो बच्चे स्वयं इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बच्चों नियमित अंतराल पर पानी पिलाएं ताकि वे डिहाइड्रेशन से न जूझें।
Advertisement
कोशिश करें और अपने शिशु को ढीले-ढाले और हल्के वजन के कपड़े पहनाएं। इसके अलावा, हमेशा ध्यान रखें कि अपने बच्चे के लिए खरीदारी करने के लिए जाते समय, आप हमेशा सांस लेने वाले कपड़े चुनें, जो कपास जैसे प्राकृतिक कपड़े से बने हों। सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में सूती कपड़े बेहतर तरीके से पसीना सोखते हैं। ऐसे कपड़े पहनें जिनमें सांस लेना आसान हो डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पसीना ज़्यादा आता है इसलिए शरीर को ज़्यादा पानी की ज़रूरत पड़ती है। इसलिए डिहाइड्रेशन का शिकार बनने से अच्छा है कि दिन में 3 से 4 लीटर पानी ज़रूर पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। धूप में आप कितनी देर समय बिता रहे हैं, इस बारे में सचेत रहें।
Advertisement
कई बार हम काम के चक्कर में भूल जाते हैं कि गर्मी और हम पर सीधी तौर पर पड़ धूप कितना नुकसान कर सकती है। जैसे जिन दिन गर्मी का पारा तेज़ है या ज़्यादा उमस है उस दिन बाहर काम करने से बचें। अपनी त्वचा और शरीर को सूरज की तेज किरणों से बचाना न भूलें। गर्मी के मौसम में हमेशा हल्के और ऐसे कपड़े पहनें जिनमें सांस लेना आसान हो। इससे शरीर का सही तापमान बना रहेगा। जरूरी हो तभी सुबह दस बजे के बाद निकलें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play