कांडी : बाजार क्षेत्र में मुख्य सड़क किनारे बने नाली सफाई के बाद निकले मिट्टी व पत्थर से सड़क अवरुद्ध हो गया है। इस कारण सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो रहा है।
ग्रामीण बैंक के नजदीक से कॉलेज मोड़ तक मुख्य सड़क में पूर्वी किनारे बने नाली जाम होने के कारण पिछले दिनों नाली का सफाई किया गया था। नाली जाम रहने से सड़क पर जमा पानी का निकास नहीं हो पाता था। नाली सफाई के दौरान नाली से निकले मिट्टी व पत्थर सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। जिसके कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। हर समय जाम की स्थिति बनी रह रही है।
इस विषय में पूछे जाने पर पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि जेसीबी नहीं मिल रहा है। एक दो दिनों के अंदर सड़क की सफाई करा दी जाएगी।