whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056082 readers visited
Loading...

Advertisement

प्रतापपुर मुखिया पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण और धमकी देने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 28-May-24, 07:26 PM visibility 704
Share



प्रतापपुर मुखिया पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण और धमकी देने का आरोप
पीड़ित महिला शबनम खातून


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी मकसूद अंसारी की पुत्री शबनम खातून ने प्रतापपुर मुखिया शफिक खान उर्फ भूट्टू खान पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शबनम खातून ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रतापपुर मुखिया शफिक खान के द्वारा 17 साल के उम्र में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे धमकी देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसे बहला फुसलाकर कहा गया कि वह उससे प्यार मोहब्बत करता है। लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद उसे समझा बुझा कर कहा कि समाज को दिखाने के लिए उसकी शादी दूसरे के साथ 22 जून 2019 को कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद से शबनम खातून के ससुराल में शफिक अंसारी फोन करने लगा।
Advertisement
इसे परेशान होकर शबनम खातून ने शरीफ अंसारी को कहा की वह अपने ससुराल में काफी खुश है। अब उसे परेशान ना करें। इस बात से नाराज होकर प्रतापपुर मुखिया ने शबनम खातून से पूर्व का बातचीत किया हुआ रिकॉर्डिंग ससुराल वालों को भेज दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने शबनम खातून को शादी से छूटा-छूटी करा कर उसे अपने मायके भेज दिया। दिए गए आवेदन में शबनम ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों को छोड़ने के बाद प्रतापपुर मुखिया ने उसे कहा की ससुराल वालों पर केस करने पर उसे अपने साथ रख लेगा। शबनम खातून ने उसके कहने पर ससुराल वाले पर भी केस कर दिया। इसके बावजूद भी प्रतापपुर मुखिया शफिक अंसारी उसे अपनाने के बजाय उसके माता-पिता दादा आदि को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा।
Advertisement
इसका विरोध करने पर प्रतापपुर मुखिया शफिक अंसारी के द्वारा रात्रि में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे डराने का भी प्रयास किया गया। इस घटना को देखकर शबनम खातून ने गढ़वा थाने में उसके विरुद्ध उसके द्वारा वायरल किया गया ऑडियो क्लिप एवं आवेदन गढ़वा थाने को दिया है। साथ ही गढ़वा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि से गुहार लगाया है कि प्रतापपुर मुखिया शफिक अंसारी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके द्वारा उसे व उसके परिवार के लोगों को कभी भी घात पहुंचाया सकता है। इसके लिए उसे न्याय देते हुए उस पर कानूनी कार्रवाई करने की अनुरोध किया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play