गढ़वा : शहर के डफाली मोहल्ला में सोमवार की रात्रि दिवेश्वर सिंह की पत्नी सुगंधा सिंह ने अपने पति के प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में सुगंधा ने कहा कि उसका पति शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके साथ बराबर मारपीट व शारीरिक शोषण करता रहता है। इससे तंग आकर उसने छत से ऊपर से डलांग लगा दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे आस पास के लोगों ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में उसका दोनों हाथ बुरी तरह से फैक्चर हो गया है।