गढ़वा : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में आयोजित समर कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के नोडल पदाधिकारी कैसर राजा ने कहा कि समर कैंप के दस दिवसीय सफल आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। छात्राओं ने विभिन्न खेलों की बारीरिकियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हैं लेकिन कहीं भी इस तरह का कैंप नहीं लगाया गया है।
उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि अपने बच्चों को प्रेरित करते रहें ताकि उनकी छुपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके। विद्यालय द्वारा जो भी गतिविधियां संचालित होती हैं उसमे भाग लें तो निश्चित ही अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर करेंगी।
अगर छात्राओं को सही मार्गदशन मिले तो निश्चित ही अपने जीवन में सफल होंगी।
वहीं विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक पीके चौबे ने कहा कि छात्रा विद्यालय आकर विभिन्न क्षेत्र में प्रशिक्षित हो रही हैं। यह कबीले तारीफ है।
विधायक के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अशर्फी राम ने कहा कि लड़कियां अब खेल में आगे बढ़कर भाग ले रही हैं। चाहे राष्ट्रीय स्तर का खेल हो और राज्यस्तर का। उन्होंने कहा कि गढ़वा की भी लड़कियां अलग-अलग खेलों में परचम लहरा रही हैं। खेल अनुशासन के साथ भाईचारा का भी संदेश देता है।
पूर्व प्रधानाध्यापक बलराम तिवारी ने कहा कि स्वस्थ्य रहने, एकाग्रता बढ़ाने में खेल सहायक साबित होता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेयाज अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कैंप के समापन सत्र में विभिन्न खेलों के कुल 92 छात्राओं ने भाग लिया।
मंच संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुशील तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक उमेश राम ने किया। स्वागत गान विद्यालय की संगीत शिक्षिका सीमा कुमारी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
मौके पर कृष्णानंद पाठक, मनोज कुमार चौधरी, रामाशंकर सिंह, राजेश कुमार पांडेय, सुरजीत पांडेय, मनीष तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।