गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी व बुंदिया का वितरण किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि अशोक केशरी ने अपने जन्मदिन पर संस्था के सप्ताहिक भंडारा में सहयोग किया। अशोक ने कहा कि भंडारा में लोगों की सेवा कर मन को काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि सोशल वर्कर संस्था का यह कार्य काफी सराहनीय है।
मौके पर आकाश केशरी, शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, उमंग सोनी, राज कश्यप, लकी मधेसिया, अमन कश्यप, सत्यम कश्यप, मनीष केशरी, चेतन केशरी के अलावा संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार उपस्थित थे।