भवनाथपुर : झारखंड में सफल हुआ लोकसभा चुनाव में अब तक 11 सीटो पर मतदान पूरा हो चूका है, और इन ग्यारह के ग्यारह सीटों पर दस फूल व एक फल के साथ भाजपा एनडीए गठबंधन को जनता ने स्वीकार करने का काम किया है। उक्त बाते क्षेत्रीय विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने मंगलवार को टाउनशिप स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे स्टार प्रचारक बना कर कई लोकसभा क्षेत्रो में भेजने का कार्य किया। पलामू, चतरा, रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर लोस क्षेत्र में पहुंचकर वहाँ के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जी तोड़ मेहनत कर पसीना बहाया। कहा कि अभी तक संपन्न हुए प्रदेश की 11 लोस सीट पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक, प्रेस मिडिया व न्यूट्रल सोर्स से यह बात सामने आ रही है, कि सभी 11 सीट भाजपा व आजसू के खाते में पहुंच चुकी है, और शेष बचे गोड्डा, दुमका व राजमहल लोस सीट भी शत प्रतिशत भाजपा के खाते में आयेगी।
Advertisement
कहा कि सभी को 4 जून का इंतजार करना है, 4 सौ पार का नारा जो यशस्वी प्रधानमंत्री ने दिया है, उसे हम लोग पार करेंगे ये जनता के मूड से दिखाई दे रहा है। कहा कि महिलाओं ने जाती धर्म से उपर उठकर अपना शत प्रतिशत वोट बीजेपी को दिया है। देश को सशक्त, मजबूत, विकसित राष्ट्र बनाने तथा भविष्य के खुशहाली के लिए राज्य की जनता ने प्रदेश के सभी चौदहों सीट पर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है, ताकि अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा किया जा सके।