मझिआंव : बरडीहा प्रखंड इन दिनों इस वर्ष भीषण गर्मी के चपेट में है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन दिनों हिट वेज की वजह से क्षेत्र के लोग सुबह 10 बजे ही घर में लोग दुबक जा रहे हैं।
पिछले वर्ष कम बारिश होने एवं इस समय भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के कोयल एवं बांकी नदी बिल्कुल सुख चुकी है। कोयल नदी किनारे मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र बसा हुआ है और भीष्ण गर्मी के कारण जल स्तर काफी गिर चुका है। जिसको लेकर मझिआंव मुख्य बाजार एवं नगर पंचायत क्षेत्र पानी की भारी समस्या से जूझ रही है। वहीं कोयल एवं बांकी नदी के किनारे तिन दर्जन से अधिक गांव बसा हुआ है।
जिसमें बुढ़ीखांड, खरसोता, मोरबे, ओबरा, दलको, तलशबरिया, बभनी, बरछाबांध, टड़हे, सरसतिया, दवनकारा, सेमरी, जतरोबंजारी, कुसुमियादामर, आदर इनके साथ कई अन्य गांव शामिल हैं।
इस भीषण गर्मी में दोनों नदियों में पानी बिलकुल सूख चुका है। जिसके कारण क्षेत्र में जल स्तर बिल्कुल गिर चुका है।
वहीं नदी में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मवेशी, जंगली जानवर हिरण,नीलगाय, बंदर, लंगूर इनके साथ अन्य जानवरों को पानी की तलाश के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण इलाके में कुआं, बोरिंग सूख गए हैं। प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना एवं जल जीवन मिशन योजना निर्वाधीन है।
पूरे मझिआंव नगर पंचायत, मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में नल जल योजना के तहत पेयजलापूर्ति के लिए कई वर्षों से पानी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे कितने वर्षों में पानी मिलेगा यह अभी कहना मुश्किल होगा।
मझिआंव नगर पंचायत के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व पानी टंकी की वर्ष पहले बनाया जा चुका है लेकिन पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने के कारण क्षेत्र के लोग पानी पानी के लिए तरस रहे हैं।
यह कब तक बनेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है।