गढ़वा : माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा अध्यक्ष एवं सचिव के आदेशानुसार सदर अस्पताल गढ़वा में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
इस दौरान पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीले पदार्थ के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही ड्रग्स के व्यापार एवं रोकथाम की जानकारी देते हुए भांग, अफीम, शराब, गुटका चरस हड़िया एवं अन्य नशीले पदार्थ के सेवन से बच्चों को दूर रखने के लिए उनके माता-पिता को जागरूक किया।
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने नशा उन्मूलन के रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ टी पियूष ने नशा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
स्थाई लोक अदालत सदस्य आरके त्रिपाठी ने नशा उन्मूलन एवं उसके दुष्प्रभाव तथा कानूनी बिंदुओ पर जानकारी दी।
वहीं पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने नशीले लत से मुक्ति के लिए नशा मुक्ति केंद्र या मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता वाले बच्चों को कानूनी रूप से सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव को पीएलवी के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता दिलाने के लिए हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।
मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विकास कुमार, अधिवक्ता राहुल ऋषि, पीएलवी उमाशंकर द्विवेदी, संगीता सिन्हा, जनक विकास धारा के सचिव रामाशंकर चौबे, बिजेंदर तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।