whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057986 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

शिव मंदिर की भूमि की मापी से लोगों में खुशी

location_on कांडी access_time 27-May-24, 06:34 PM visibility 668
Share



शिव मंदिर की भूमि की मापी से लोगों में खुशी
उपस्थित लोग


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पोखरा यज्ञशाला के समीप स्थित शिवमंदिर की भूमि का सोमवार को सीमांकन किया गया। पंचायत मुखिया विजय राम व बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार के नेतृत्व में खाता संख्या 155 प्लॉट संख्या 308 में स्थित शिव मंदिर की भूमि का मापी किया गया। मापी कर मंदिर की 18 डिसमिल जमीन को सार्वजनिक रूप से कब्जे में किया गया। सोमवार को यज्ञशाला के पास स्थित शिवमंदिर की अतिरिक्त भूमि की मापी किया गया। मापी कर 18 डिसमिल भूमि निकाला गया। हाल सर्वे में पंजी दो में शिव मंदिर के नाम पर 21 डिसमिल जमीन अंकित है जबकि नक्शा 18 डिसमिल का ही काटा गया है। अतः नक्शा के आधार पर ही जमीन की मापी सम्पन्न हुआ। भूमि की मापी करते समय कांडी बाजार के सैकड़ो लोग उपस्थित थे, मंदिर की भूमि की मापी कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम व बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार के प्रयास से संभव हुआ।
Advertisement
मापी के पश्चात वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि निकाली गई उक्त भूमि पर चाहरदीवारी होना अति आवश्यक है। ताकि मंदिर की सुरक्षा बनी रहे व अन्य कार्यों को करने के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त जगह रहे। पंचायत के मुखिया ने पंचायत के सभी ग्रामीण जनता से आग्रह किया है कि बाउंड्री निर्माण कार्य में जो खर्च आये उसे सभी कोई मिलकर अपने हाथों पर उठा लें ताकि बाउंड्री निर्माण आसानी पूर्वक किया जा सके। इसके पश्चात कांडी मुख्य बाजार के लोगों ने खुल कर सहयोग करना शुभारंभ कर दिया। मौके पर अमीन सुदर्शन राम, पूर्व मुखिया दामोदर प्रसाद, शिव सिंह, बाबूलाल प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, राजेश प्रसाद, उदय राम, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी, जेपी सोनी, वार्ड सदस्य विनोद मेहता, तबरेज आलम, पंकज कुमार, गुड्डू माही, शशि कुमार, गोपाल प्रसाद, मुरली मेहता, भोला प्रसाद, उप मुखिया दिलीप राम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
चहारदीवारी निर्माण को लेकर दर्जनों लोगों ने दिया सहयोग : प्राचीन पोखरा के नजदीक शिव मंदिर का चहारदीवारी निर्माण को लेकर दर्जनों लोगों ने पहले दिन ही अपना सहयोग प्रदान कर उदारता का परिचय दिया है। सहयोग देने वालों में बाबूलाल प्रसाद 21 हजार, रामनाथ प्रसाद छरी एक टेलर, प्रमोद चौरसिया छरी एक ट्रीप, मुखिया विजय राम 50 बैग सीमेंट, अनूप कुमार बीडीसी प्रतिनिधि 2000, कृष्ण बारी 5100, जेपी सोनी 5100, राजेश होटल 5100, सत्येंद्र प्रसाद गुरुजी 5000, उदय राम गुरुजी 2100, भोला घड़ी दुकान 2100, विनोद मेहता 2100, मनी सोनी 2100, दीपक सोनी 2100, शशि फास्ट फूड 1100, बबलू प्रसाद 2100, मुरली प्रसाद होटल 1100, गुड्डू माही 2100, तबरेज आलम 1100 ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया। मुखिया विजय राम ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपना सहयोग राशि स्वेच्छा से जमा करें ताकि मंदिर का चाहरदीवारी निर्माण पूरा कर उसे सुरक्षित किया जा सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play