whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28059235 readers visited
Loading...

Advertisement

संस्कार और अनुशासन पूर्ण शिक्षा ही सफल जीवन का आधार : अलखनाथ

location_on गढ़वा access_time 27-May-24, 06:13 PM visibility 683
Share



संस्कार और अनुशासन पूर्ण शिक्षा ही सफल जीवन का आधार : अलखनाथ
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते निदेशक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय के सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सोमवार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद अलखनाथ पांडेय ने कहा कि अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा ही सफल जीवन का आधार होता है। स्कूल ने अपने स्थापना काल से ही अनुशासन और संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान रखा है। उसी का परिणाम है कि स्कूल के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है। परिवार के साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। बकौल निदेशक स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर व अन्य उंचे पदों पर देश ही नहीं विदेशों में भी अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
Advertisement
जिले में अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पहला स्कूल आज अपनी सफलता के परचम लहरा रहा है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि आपके जीवन में तरक्की का पूरा श्रेय आपके शिक्षक और माता-पिता का हैं। मौके पर स्कूल के प्राचार्य संतोष पांडेय, अनुप कुमार पांडेय और सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। सम्मानित किए गए छात्रों में 10वीं बोर्ड के वकास खान, शोभित कुमार, मो शम्स परवेज, अद्रिका पटनायक, एकता कुमारी, अनिकेत कुमार, आशिया अख्तर, दिव्यांशु कुमार, अदिती कुमारी, शिवम सिंह, अभिषेक कुमार, श्रेष्ठा राज, अमन तिवारी, आयुषी दीप, वैभव पाण्डेय, वैष्णवी केशरी, रुद्रांश कुमार, नन्दनी गुप्ता और एरम तबस्सुम के अलावा 12वीं बोर्ड के सत्यम कुमार, स्मिता कुमारी, वैष्णवी जयसवाल, अभिषेक कुमार व श्रेया श्रुति शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play